अल्पसंख्यक विभाग ने मांगे लोन के आवेदन
बूंदी. जिलाअल्पसंख्यक मामलात विभाग ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को व्यवसाय और शैक्षिक लोन देने के लिए आवेदन मांगे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी 25 सितंबर तक आवेदन पत्र प्राप्त कर उन्हें एक अक्टूबर तक दस्तावेजों के साथ कार्यालय में जमा करा सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में जुलाई में वितरित किए लोन आवेदन भी जमा कराए जा सकेंगे।