समायोजन के लिए विधायक से मिले
बूंदी. राजस्थानविद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने समायोजन की मांग को लेकर बूंदी विधायक अशोक डोगरा से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा कि विद्यार्थी मित्रों के समायोजन के लिए बनाई कमेटी की बैठक करवाई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष मनोज खटीक, अनीस अहमद, शंकर मीणा, नगेंद्र मंडल, अमित शामिल थे।