- Hindi News
- कामरेड गुलजार लोडिंग वाहन यूनियन के अध्यक्ष
कामरेड गुलजार लोडिंग वाहन यूनियन के अध्यक्ष
बूंदी. थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर , लोडिंग वाहन यूनियन की बैठक मंगलवार को आजाद पार्क में हुई। इसमें सर्वसम्मति से कामरेड गुलजार खान को अध्यक्ष को चुना। वहीं उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापत, महामंत्री सुरेश शर्मा, संयुक्त मंत्री रामप्रकाश मीणा, प्रचार मंत्री राजेश पांचाल, संगठन मंत्री दुर्गालाल प्रजापत, कोषाध्यक्ष मंगू अली, कानूनी सलाहकार एडवोकेट मोहम्मद शरीफ, उपकोषाध्यक्ष कैलाश सैनी चुने गए। इस दौरान यूनियन सदस्यों ने शहर में लोडिंग वाहनों के लिए पार्किंग स्थल उपलब्ध नहीं होने सहित अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही पार्किंग के लिए जिला प्रशासन से स्थान चिन्हित करने की मांग उठाई। अध्यक्ष खान ने कहा कि यदि समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।