पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता का अभिनंदन
बूंदी. थड़ीठेला बूंदी. पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (पीएमजीएसवाई) का गुरुवार को दधिपति माताजी के मंदिर के यहां विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और परिचितों ने स्वागत किया। हालही में राज्य सरकार द्वारा इंजीनियर धीरेंद्र माथुर को मुख्य अभियंता पद पर नियुक्त किया है। कोटा से जयपुर जाते समय माथुर कुछ समय के लिए दधिमति माताजी मंदिर के यहां रुके और पूजा की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी बूंदी के एसी एमसी कानूगा, एक्सईएन इंद्रजीतसिंह मीणा, केएम शर्मा, एईएन जगदीशप्रसाद मंत्री, सूर्यप्रकाश काबरा, नगर परिषद बूंदी के उपसभापति संतोष कटारा, एडवोकेट राजकुमार दाधीच, द्वारका मंत्री, प्रभुदत्त शर्मा, रितुराज दाधीच, नरेशसिंह कुशवाह, किशनलाल मीणा, मोहम्मद जफर, आरिफ खान, शिवराज, नंदकिशोर शर्मा, रफीक मोहम्मद और देवीलाल गुर्जर आदि मौजूद थे।