पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुकदमे वापस नहीं लिए तो आंदोलन

मुकदमे वापस नहीं लिए तो आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां. विहिपके प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रतापसिंह नाहटा ने पुलिस द्वारा वाल्मीकि और अन्य समाज की महिलाओं के साथ मारपीट पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सीआई और पुलिसकर्मियों को निलंबित करने, दर्ज मामले वापस लेने की मांग की। 22 सितंबर तक मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

नाहटा ने चारभुजा मंदिर में विहिप, बजरंगदल कार्यकर्ताओं से जानकारी लेकर कहा कि पुलिस ने वाल्मीकि समाज की 9 महिलाओं सहित 20-21 के साथ मारपीट की है। प्रशासन खानपुरा में प्रतिमा खंडित नहीं बताकर सत्यता को नकार रहा है। मौके पर साक्ष्य हटाए हैं। पुलिस ने 28 निर्दोष लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रशासन ने सीआई को हटाकर इतिश्री कर दी है। आंदोलन में भाग लेने के लिए पहले बूंदी जिले से और बाद में हाड़ौती संभाग के विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता नैनवां जाएंगे। मौके पर विहिप प्रांतीय संरक्षक ओम गुप्ता, बजरंग दल प्रांतीय संयोजक ओम प्रजापत, विहिप प्रांतीय सहमंत्री नृसिंह नागर, बजरंग दल कोटा विभाग प्रमुख इंद्रराज मीणा और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

नैनवां। पत्रकारों से बात करते विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रतापसिंह नाहटा।