- Hindi News
- शिक्षक संघ 22 से जयपुर के उद्योग मैदान में देगा धरना
शिक्षक संघ 22 से जयपुर के उद्योग मैदान में देगा धरना
बूंदी. राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम के संभाग प्रभारी घनश्याम शर्मा ने कहा कि संगठन पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 22 सितंबर से जयपुर के उद्योग मैदान में धरना देगा। यह बात उन्होंने मालनमासी बालाजी मंदिर परिसर में हुई प्रेस वार्ता में कही।
सरकार के मंत्रियों को शिक्षकों को लेकर की टिप्पणियों पर खेद व्यक्त करना चाहिए। प्रदेश संगठन मंत्री समीर मोहम्मद, पुरुषोत्तम शर्म, परमानंद शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सुखदेव बैरवा, नंदभंवरसिंह हाड़ा, मांगीलाल शर्मा सहित कई मौजूद थे।