पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर से मिले कांग्रेसी

समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर से मिले कांग्रेसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. जिलेमें आमजन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल ने महामंत्री सत्येश शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर से मुलाकात की।

इनमें समय पर वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलना, बिजली के नए मीटरों से परेशानी, इंदिरा आवास का बीपीएल परिवारों का भुगतान नहीं मिलना, डाकघर में नेट सर्वर की धीमी स्पीड की समस्या शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस महामंत्री लटूर भाई, नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष टीकम जैन, धनराज मीणा, नुरूद्दीन, नरेंद्रसिंह राणावत, फणीभूषण सुरलाया आदि शामिल थे।