पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीखने की कोई उम्र नहीं होती

सीखने की कोई उम्र नहीं होती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25 महिलाओं को दिया सिलाई का प्रशिक्षण

भास्करन्यूज | बूंदी

बड़ौदास्वरोजगार विकास संस्थान (रूडसेरी) के तत्वावधान में हुए 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हुआ। इसमें 25 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में बैंक आॅफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक एसके सिंघल ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है।

संस्थान आपको प्रशिक्षित करने के अलावा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनाता है। संस्थान से जो कुछ भी सीखा है, उसे जीवन के लिए उपयोगी बनाएं। उन्होंने संस्थान निदेशक से ज्यादा से ज्यादा इस प्रकार के प्रशिक्षण करने का अनुरोध किया। संस्थान निदेशक जीआर रैगर ने बताया कि संस्थान के माध्यम से साल 2014 के आरंभ से अब तक 14 प्रशिक्षण कार्यक्रम हो चुके हैं। इनसे 344 प्रशिक्षणार्थियों को लाभान्वित किया गया है। संस्थान में निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए साल भर पंजीकरण की प्रक्रिया चालू रहती है।

बूंदी। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा लगाए सिलाई प्रशिक्षण के समापन पर मौजूद प्रशिक्षणार्थी और अधिकारी।