बूंदी| अखिलभारतीय श्रीमीणा समाज विकास समिति की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे बाईपास रोड स्थित मत्स्य भगवान मंदिर परिसर में रखी गई है। प्रवक्ता राजाराम मीणा ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्य, तहसील अध्यक्षों के साथ समाज के प्रबुद्धजन भाग लेंगे।