राज्यमंत्री 12 से बूंदी में, समस्याएं सुनेंगे
बूंदी | परिवहनराज्यमंत्री बाबूलाल वर्मा 12 से 14 फरवरी तक बूंदी जिले के प्रवास पर रहेंगे। वर्मा 12 फरवरी शाम 4.30 बजे बूंदी पहुंचेंगे। यहां सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लेंगे। वर्मा 13 को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत गेंडौली पंचायत में श्रमदान करेंगे। 14 को सुबह 9.30 बजे ग्राम पंचायत चाणदा, सुबह 11 बजे नवलपुरा, 12.30 बजे दौलतपुरा, 2 बजे सुमेरगंजमंडी तथा 3.30 बजे बलवन के अटल सेवा केंद्र में जनसुनवाई करेंगे।