सेहत बताने वाली मां को मिलेगा इनाम
बूंदी| राज्यसरकार के निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस फरवरी को शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। सीएमएचओ डाॅ. सुरेश जैन ने बताया कि सभी स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इस दौरान पांच वर्ष वाली आयु के बच्चों को अपनी माताओं के साथ बुलाया जाएगा। सेहत की जानकारी देने वाली मां को पुरस्कार मिलेगा।