रूहानी गुरुमत समागम कल
बूंदी|बाईपास रोडस्थित गुरुद्वारा श्रीलंगर साहिब में 11 से 13 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक रूहानी गुरुमत समागम का आयोजन होगा। इसमें रतवाड़ा साहिब चंडीगढ़ से आए बाबा लखबीरसिंह रूहानी कथा कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल करेंगे। तीनों दिन गुरु का लंगर होगा। यह जानकारी मुख्य ग्रंथी कृपालसिंह ने दी।