पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बूंदी के सभी वार्डों में चलाएंगे सफाई अभियान

बूंदी के सभी वार्डों में चलाएंगे सफाई अभियान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छअभियान के तहत मंगलवार को नगर परिषद की पहल पर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत हुई। वार्ड संख्या एक बालचंदपाड़ा में विधायक अशोक डोगरा, सभापति महावीर मोदी ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

डोगरा ने कहा कि यह अभियान शहर के सभी 45 वार्डों में चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत बनाने का सपना पूरा करने के लिए शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सभी अपना सहयोग दें। सभापति मोदी ने कहा कि सफाई के साथ-साथ बिजली पानी की व्यवस्था सुधारी जाएगी।

इस अवसर पर उपसभापति डाॅ. हीना अगवान, भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र जैन, पार्षद संजय भूटानी, जावेद अख्तर, राजेश शेरगढ़िया, संदीप शर्मा, प्रेमप्रकाश जांगिड़, हरीश कपूर सहित एईएन अरूणेश शर्मा, वार्डवासी कर्मचारी मौजूद रहे।

बूंदी. अभियान के तहत बालचंदपाड़ा में झाड़ू लगाकर सफाई करते विधायक।

खबरें और भी हैं...