पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वयं सहायता समूह केंद्रों की जांच हो

स्वयं सहायता समूह केंद्रों की जांच हो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद सीईओ अंबरीश मेहता ने बूंदी पंचायत समिति की नयागांव पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि बच्चों के लिए पोषाहार तैयार करने वाले स्वयं सहायता समूह के केंद्रों की नियमित जांच की जाए।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा योजना से कन्वर्जेंस कर अधिकाधिक पक्के कार्य करवाए जाएं। गांव में पात्र लाभार्थियों के आवेदनों की आवश्यक पूर्तियां कर शौचालय बनवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में सीईओ ने आंगनबाड़ी, स्वच्छ भारत अभियान, महात्मा गांधी नरेगा, इंदिरा आवास योजना, सांसद विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, मिड डे मील कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत अपना खेत अपना काम योजना की जानकारी दी गई तथा प्रचार एवं प्रसार के लिए पंपलेट वितरित किए गए। इस दौरान नयागांव सरपंच मोत्या बाई गुर्जर, सहायक लेखाधिकारी शंभूदयाल श्रीगौड़, उपसरपंच मनबर बाई, रामेश्वर धाबाई, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...