बूंदी में भाजयुमो की बैठक में हुई चर्चा
बूंदी|भाजयुमो शहरमंडल की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें 5 6 मार्च को मथुरा (उप्र) में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मोर्चा शहर अध्यक्ष सौरभ वर्मा ने बताया कि बैठक में आकाश नायक को शहर मंडल का अधिवेशन प्रभारी बनाया गया है। बैठक में विकास शर्मा, विवेक तारवान, आशीष शर्मा, शैलेंद्रसिंह चौहान, योगेंद्रसिंह नरुका, राधाकिशन वर्मा, नंदकिशोर सैनी आदि मौजूद रहे।