बूंदी में आमजन की समस्याओं पर बातचीत
बूंदी|राजीव गांधीब्रिगेड कांग्रेस की बैठक मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष मोहन लखेड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें आमजन की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में शहर उपाध्यक्ष पद पर महादेव भील, महामंत्री राजेश नायक, संगठन मंत्री नईमुद्दीन को नियुक्त किया गय। बैठक में संभागीय अध्यक्ष ग्यासुद्दीन भट्टी, संभागीय उपाध्यक्ष बाबू भाई कुरैशी, जिलाध्यक्ष गुलशन नायक, नगर अध्यक्ष शब्बीर मोहम्मद, मोहम्मद आमीन, नरेश शर्मा, गौरीशंकर, सोनू पारीक, चेतन पारीक, गोलू भील, सत्यनारायण सोनी आदि मौजूद रहे।