ट्रॉली पलटी, तीन महिलाएं घायल
नैनवां. बाछोलामार्ग पर गोवल्या बालाजी मोड पर गुरुवार शाम को गिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें तीन महिलाएं घायल हो गई। घायलों को शहर के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद बूंदी रैफर किया गया।
टोंक जिले के आवां कस्बे से मजदूरी कर सीसोला गांव के श्रमिक अपने गांव रहे थे। यह जुगाड़ में बैठकर बाछोला रोड पर ग्वाला बालाजी मोड पर जुगाड़ से उतर गए और महावीरपुरा गांव जा रही गिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार हो गए। इसके बाद ढलान में तो ट्रैक्टर ट्रॉली आसानी से उतर गई, लेकिन चढ़ाई में ट्रॉली पलट गई। गिट्टी के नीचे तीन महिला श्रमिक सीसोला निवासी मोत्या बाई (45) प|ी चतुर्भुज रैगर, सीता बाई गुर्जर (35) प|ी बद्रीलाल गुर्जर प्रेम बाई (50) प|ी रामलाल गैर दब गई। जबकि ट्रॉली में सवार चौथमल, शोजीलाल, कैलाशी देवी ट्रॉली पलटने के दौरान कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद चौथमल पीछे से रहे पवन कुमार और आसपास के ग्रामीणों ने गिट्टी में दबी महिलाओं को बाहर निकाला तथा 108 एबुलेंस से नैनवां अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और कार्रवाई शुरू की। घायल तीनों महिलाओं को बूंदी रैफर किया है।