- Hindi News
- कोर्ट ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश, सड़कों की दुर्दशा का मामला
कोर्ट ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश, सड़कों की दुर्दशा का मामला
शहरकी सड़कों की दुर्दशा एवं कोर्ट में झूठे दस्तावेज पेश किए जाने संबंधी एक परिवाद पर गुरुवार को सीजेएम कोर्ट ने कोतवाली थानाधिकारी को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एडवोकेट राजकुमार दाधीच ने 15 सितंबर को सीजेएम कोर्ट में नगर परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद आयुक्त, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आरयूआईडीपी को आरोपी बनाते हुए परिवाद पेश किया था। परिवाद में शहर की सड़कों की दुर्दशा और उससे आमजन को होने वाली हानियाें का जिक्र किया गया है। साथ संबंधित पक्षों पर झूठे दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाया है। परिवाद पर हुई सुनवाई के बाद गुरुवार को कोर्ट ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।