पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्यादातर फार्मासिस्ट ने किराए पर दिए लाइसेंस, करो कार्रवाई

ज्यादातर फार्मासिस्ट ने किराए पर दिए लाइसेंस, करो कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फार्मासिस्टजाग्रति संस्थान ने मेडिकल स्टोर्स पर हो रही अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

इसमें लिखा कि कानूनन मेडिकल स्टोर का संचालन रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट द्वारा उपस्थिति में होना अनिवार्य है, लेकिन वास्तविकता यह है कि अधिकांश फार्मासिस्ट ड्रग लाइसेंस किराए पर देकर अन्य व्यवसाय करने लगते हैं। उनकी गैरहाजिरी में दुकानदार (गैर फार्मासिस्ट) मनमर्जी से एवं बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयां बेच रहे हैं। इससे फार्मेसी एक्ट की धज्जियां उड़ रही हैं। संस्थान द्वारा फार्मासिस्टों को जागरूक भी किया जा रहा है।

ज्ञापन देने से पहले संस्थान की प्रदेश स्तरीय संकल्प यात्रा को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश देव, प्रदेश महासचिव नवीन शर्मा, सलाहकार शिवकरण मील, मंत्री दिनेश धाबाई बूंदी पहुंचे। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी करुणाकर सोलंकी, जिलाध्यक्ष दीपक खटाना सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।