हाइवे पर गड्ढे में धंसा ट्रक
नेशनलहाइवे 12 पर रेलवे तिराहे से पुलिया तक हो रहे गड्ढों में ट्रकों के धंसने की समस्या आए दिन हो रही है। जिससे बार-बार जाम लग जाता है और वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। रेलवे तिराहे पर गड्ढे में ट्रक के धंस से जाम लग गया। इससे हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटवाया।
नमाना रोड। नेशनल हाइवे 12 पर बूंदी रेलवे तिराहे पर लगा जाम।