पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोरण के चरागाह से हटाओ कब्जे

सोरण के चरागाह से हटाओ कब्जे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांवतगढ़पंचायत के सोरण गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्टर के नाम एडीएम सीलिंग को ज्ञापन देकर चरागाह भूमि पर बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने लिखा की सोरण और बड़ौदिया गांव में 800 बीघा चरागाह भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। यदि आठ दिन में भूमि मुक्त नहीं करवाई गई तो ग्रामीण मवेशी लेकर बूंदी-नैनवां वाया सांवतगढ़ मार्ग को जाम करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

बूंदी। चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर एडीएम सीलिंग आरडी मीणा को ज्ञापन देते ग्रामीण।