पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व मंत्री राजेश पायलट को याद किया

पूर्व मंत्री राजेश पायलट को याद किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| पूर्वकेंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती क्षत्रिय वीर गुर्जर छात्रफोर्स की ओर से किसान दिवस के रूप में मनाई गई। बाईपास रोड स्थित भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में अखिल भारतीय गुर्जर विकास संगठन जिलाध्यक्ष देवलाल चांदना, संरक्षक चौथमल बीरज, प्रचार मंत्री गोविंदसिंह उमरवाल, क्षत्रिय वीर गुर्जर छात्रफोर्स अध्यक्ष फोरूलाल भातड़िया, धनराज पोषवाल, बनवारी भालेसर, ब्रह्मसिंह चांदीजा सहित कई लोग मौजूद थे। सभी ने पायलट की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

तालेड़ा|कांग्रेसके वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती पर किसानों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सहकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी का आयोजन कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। गुर्जर समाज के लोगों ने पायलट को श्रद्धा से याद किया।

तालेड़ा। पायलट की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।

खबरें और भी हैं...