250 पशुओं का उपचार, जानकारियां दीं
भैरुपुरा औझा| बूंदीपशु चिकित्सालय के सहयोग से भैरुपुरा औझा में बुधवार को पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. घनश्याम मीणा ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों, उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी देते हुए 250 पशुओं का उपचार कर दवाइयां वितरित की। इस दौरान डॉ. बीएल ढाका, लोकेशकुमार वर्मा, पशुधन सहायक विनोदकुमार मीणा, सहायक कर्मचारी रामप्रसाद मीणा, पूर्व सरपंच चेतराम मीणा, वार्डपंच सीताराम, दौलतराम प्रजापत, किशन लाल, करोड़ीलाल, गोपाललाल मीणा, प्रभुलाल सैनी, भैरुलाल राठौर, रतनलाल मीणा, मुकेश सैनी मौजूद थे।
भैरुपुरा औझा। पशुपालकों को जानकारी देते चिकित्सक।