पचेरवाल पहुंचे बालक के घर, दी सांत्वना
केशवरायपाटन| लेसरदागांव में ट्रैक्टर दुर्घटना में हुई मासूम बालक आयुष नागर की मौत पर बुधवार को राज्य सफाई आयोग के अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल ने परिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने पचेरवाल को पुलिस द्वारा 50 से अधिक लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर परेशान करने की शिकायत की। इस पर पचेरवाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री गृहमंत्री को अवगत करवाया जाएगा।
असहायोंको भोजन कराया: बूंदी. दिवंगतगीता देवी जैन प|ी अशोककुमार जैन की प्रथम पुण्य स्मृति पर युवा शक्ति समिति की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बालचंदपाड़ा स्थित गौशाला पर गायों को हरा चारा डाला, सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए एवं असहाय लोगों को भोजन करवाया। यह जानकारी अतुल जैन ने दी है।