पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएं: चौधरी

कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं: चौधरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सरकार की योजनाओं को जनता किसानों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस के लोग उन्हें बहका रहे हैं कि भाजपा के राज में कोई काम नहीं हो रहा है। हमारे कार्यकता भी जानकारी के अभाव में उनकी हां में हां मिला देते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि हमारी केंद्र राज्य सरकार ने किसानों के हित के लिए ऐतिहासिक कदम उठाएं हैं। इनमें प्रधानमंत्री बीमा योजना विशेषतौर पर शामिल है।

चौधरी बुधवार को रामगंजबालाजी में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित जिला किसान कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन किसान मोर्चा आपके द्बार अभियान के तहत किया गया था। प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनके समक्ष विधायक अशोक डोगरा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने किसानों की जो भी समस्याएं उठाई हैं, उनका शीघ्र समाधान करवाएंगे।

इसबार खाद की समस्या नहीं रही: बूंदीविधायक अशोक डोगरा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में किसानों को खाद के एक-एक कट्टे के लिए लाठियां खानी पड़ती थी। भाजपा के राज में इस बार किसानों को आराम से खाद मिली। उन्होंने अप्रैल तक नई मंडी शुरू होने की भी बात कही। मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने दो वर्ष से चावल का कम भाव मिलने का मामला उठाया। जिला प्रभारी मुकुट नागर ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्रसिंह मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, प्रदेश प्रवक्ता नंद किशोर शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री कोमल दाधीच, पूर्व बूंदी भाजपा जिलाध्यक्ष कालूलाल जांगिड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन कंवर, जिला प्रवक्ता महेश दाधीच, राजकुमार दाधीच आदि मौजूद थे।

अतिथियोंका किया स्वागत

कार्यक्रममें आए प्रदेशाध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों का डॉ.मनोज कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भीमसिंह गौड़, नंदलाल सैनी, जिला महामंत्री सुरेश नागर, हरभजन सिंह, जिला मंत्री परमानंद मीणा, रामप्रसाद सुमन, अमरजीत सिंह, सह मंत्री राकेश सैनी, दीक्षांत शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष घांसी लाल वर्मा, जिला मंत्री धनराज बैरवा, पुष्पकांत सुमन, बूंदी शहर मंडल अध्यक्ष शुभांक दौराश्री, हिंडौली मंडल अध्यक्ष हजारी लाल कुमावत, तालेड़ा मंडल अध्यक्ष पप्पू खटाणा, केपाटन शहर अध्यक्ष बबलेश सुमन, केपाटन ग्रामीण अध्यक्ष हीरासिंह, मानसिंह, मुकेश पारीक आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में बूंदी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमा शंकर नागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

तालेड़ामें चौधरी को भाजपाइयों ने कई समस्याएं बताईं

तालेड़ा. भाजपाकिसान मोर्चा में प्रदेशाध्यक्ष के तालेड़ा पहुंचने पर प्रदेश प्रतिनिधि अनिल जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, नगर अध्यक्ष हीरालाल मालव, प्रदीप खरेडिया, विश्वास गौतम दिपांशु जैन ने किसानों की समस्याएं रखीं।

बूंदी। भाजपा किसान मोर्चा की कार्यशाला को संबोधित करते वक्ता मंचासीन अन्य अतिथि।

खबरें और भी हैं...