स्वयंसेवक माली को सम्मानित किया
बूंदी| काॅलेजशिक्षा राजस्थान द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत सत्र 2014-15 में स्वयं सेवक राजेंद्रकुमार माली को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जयपुर में सम्मानित किया था। इसको लेकर बुधवार को पीजी कॉलेज में उनका कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. पीके सालोदिया ने सम्मान किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राजेश बैरवा, डाॅ. मनोज रावत, डाॅ. रोहिणी माहेश्वरी, रामदेव मीणा, युवा विकास केंद्र अधिकारी डाॅ. ललित भारतीय, डाॅ. मणि भारतीय अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्यों सहित वरिष्ठ स्वयं सेवक विकास पांचाल, अभयसिंह मीणा, राजाराम गोचर, अशोक किराड, ब्रह्मानंद किराड मौजूद रहे।