मनरेगा एक्सईएन ने दिया मेटों को प्रशिक्षण
बूंदी| मनरेगायोजनांतर्गत पंचायत समिति हिंडौली की ग्राम पंचायत सथूर में एक्सईएन चंद्रशेखर एईएन संदीप सक्सेना ने मेटों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया। पंचायत समिति हिंडौली की 21 ग्राम पंचायतों के 183 मेटों ने भाग लिया। इस अवसर पर ठीकरदा पंचायत के मेट नरेश सैनी ने मनरेगा पर आधारित स्वरचित कविताओं का पाठ भी किया। इससे पहले एक्सईएन ने पंचायत समिति हिंडौली के मनरेगा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।