विवि में ओएमआर पद्धति से होगी परीक्षा
बूंदी| कोटाविश्वविद्यालय द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार स्नातक स्तर पर अंग्रेजी हिन्दी अनिवार्य की परीक्षा बहुविकल्प प्रश्न-पत्र के अनुरूप ओएमआर पद्धति के अनुसार आयोजित होगी। इसमें अनिवार्य प्रश्न पत्रों में बहुविकल्प आधारित 100 प्रश्न होंगे जिनकी समयावधि दो घंटे होगी तथा प्रत्येक प्रश्न का एक अंक का होगा। पर्यावरण अध्ययन अनिवार्य विषय प्रश्न पत्र की समयावधि भी सभी बहुविकल्प आधारित अनिवार्य विषय-प्रश्न पत्रों की तरह दो घंटे होगी। उक्त प्रश्न पत्रों का पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाईट (www.uok.ac.in) पर उपलब्ध है।