अब 25 किसान अनशन पर एईएन को सुनाई खरी-खोटी
हालात
नाराजगी
नहरीपानी की मांग को लेकर स्टेट हाइवे मंडीत्या चौराहे पर किसानों का आमरण अनशन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। 61 दिन की हो चुकी गेहूं की फसल को पहला पानी नहीं मिला है। ऐसे में किसानों ने अनशन शुरू कर दिया है। अनशन कारियों की संख्या 25 हो गई। दोपहर ढाई बजे बूंदी तहसीलदार चतरलाल मीणा, सीएडी एईएन कन्हैयालाल मीणा अनशन स्थल पहुंचे। एईएन मीणा को किसानों ने खूब खरी-खरी सुनाई। किसानों का कहना था कि पानी के अभाव में गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। यहां पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा भी पहुंचे।
रायथल के पूर्व सरपंच भंवरलाल मीणा, महावीर पंचोली, श्यामबिहारी शर्मा, उल उपभोक्ता संगम अध्यक्ष कालूलाल मीणा ने प्रशासन काे आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि किसान को हर जगह पिसना पड़ता है। नहरी पानी पलेवा, प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, मौसम की मार, रात्रि समय जंगली जानवरों द्वारा फसल क्षति, उपज पैदा हो जाए तो फसल को बेचने हेतु समर्थन मूल्य केंद्रों पर टोकन लेने की मारामारी, उपज का बेचान हो जाए तो उपज का भुगतान लेने के लिए चक्कर ऐसे में किसान का राज्य सरकार, जिला प्रशासन सहित कोई भी हितैषी नहीं है।
खटकड़। 61 दिन की गेहूं की फसल अब पीली पड़ने लगी है।
खटकड़। अनशन पर बैठे किसानों से वार्ता करते सीएडी एईएन।