पुलिस चौकी खोलकर गश्त बढ़ाई जाए
बूंदी का गोठड़ा|स्थानीय बालाजीकी बगीची में बुधवार शाम को दबलाना थाना प्रभारी ने सीएलजी सदस्यों की बैठक लेकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी संजय रॉयल ने कहा कि आमजन जागरूक होकर प्रत्येक घटना पर नजर रखे, ताकि अपराधों में कमी लाई जाए। वहीं, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को बताया कि कस्बे की आबादी के हिसाब से पुलिस चौकी खोली जाए, रात्रि गश्त नियमित की जाए, डीजे संचालकों को पाबंद किया जाए। इस दौरान जिपस श्योसिंह मीणा, पंसस ओमप्रकाश सैनी, श्योजीलाल मीणा, रामस्वरूप साहू, रमेशकुमार विजय, बसंतकुमार जैन, सुरेश शर्मा, फूंदीलाल सैनी सहित कई ग्रामीण एवं सीएलजी सदस्य उपस्थित थे।