111.33 लाख रुपए से होंगे कार्य
बूंदी| मनरेगायोजनांतर्गत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पक्के कार्य करवाने के लिए एक करोड़ 11 लाख 33 हजार रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हुई है। जिला परिषद के सीईओ अंबरीश मेहता ने बताया कि पंचायत समिति केशवरायपाटन की चाणदाखुर्द में 3, डोरा में 2, रड़ी, भीया, चड़ी, लाडपुरा, खरायता, आजंदा में एक-एक कार्य की स्वीकृति जारी की गई है। इनमें स्वीकृति अनुसार इंटरलॉकिंग खरंजा मय नाली निर्माण के कार्य करवाए जाएंगे। इसी प्रकार विधायक क्षेत्रीय विकास योजना से कन्वर्जेन्स कर शामलात पहल योजनांतर्गत बालोद, खटकड़, समीधी में एक-एक कार्य की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है तथा तेरहवें वित्त आयोग से कन्वर्जेन्स कर चतरगंज में 3, विजयगढ़ तथा थाना में 2-2 कार्य स्वीकृत किए गए हैं।