5-5 करोड़ से बनेगी मोतीपुरा मेज नदी पर पुलिया
स्टेट हाइवे 34 पर मोतीपुरा गांव के पास मोतीपुरा नदी पर स्थित पुलिया गत वर्ष बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब इस पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया था। अधिक बरसात आने पर पुलिया के ऊपर पानी जाता है। इससे आवागमन बाधित हो जाता है। इसी प्रकार मेज नदी पर अलोद गांव के पास स्थित पुलिया की ऊंचाई कम होने से मेज नदी में उफान आने पर आवागमन बाधित होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
12मीटर चौड़ी बनेगी पुलिया
5-5करोड़ की लागत से मोतीपुरा अलोद पुलिया का निर्माण होगा। इन पुलियाओं की चौड़ाई 12 मीटर होगी तथा पुलियाओं के दोनों तरफ 500-500 मीटर एप्रोच सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा।
आज से शुरू होगा मोतीपुरा पुलिया का निर्माण कार्य
मोतीपुरापुलिया के निर्माण कार्य शुक्रवार को शुरू हो जाएगा। कार्य की शुरुआत में सड़क मार्ग पर आवागमन सामान्य बनाए रखने के लिए बाइपास बनाने का कार्य होगा।
^इन पुलियाओं का निर्माण कार्य पूर्ण करने की समयावधि 11 माह है, लेकिन बरसात में दोनों सडक पर आवागमन बाधित नहीं हो इसके कारण इन पुलियाओं का निर्माण कार्य जून माह तक पूर्ण करवाने का विभाग का प्रयास रहेगा। दोनों पुलियाओं के कार्यादेश संबंधित संवेदकों को जारी कर दिए है। -अशोकजैन, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नैनवां