पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करें: चांदना

युवा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करें: चांदना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि हिंडौली विधायक अशोक चांदना थे। अध्यक्षता उपजिला प्रमुख सत्येंद्र मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सीएल प्रेमी, कांग्रेस जिला महामंत्री सत्येश शर्मा, हिंडौली प्रधान ममता गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भरत शर्मा रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से की। इस दौरान अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। डाॅ. पीके सालोदिया ने स्वागत भाषण एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कॉलेज की उपलब्धियों की जानकारी दी। छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुर धगाल सहित अन्य पदाधिकारियों सोनम नगवर, उच्छब चौधरी, गौरव भटनागर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कॉलेज की समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि चांदना ने विद्यार्थियों से कहा कि राजनीति एक प्रक्रिया है जो बदलती रहती है, लेकिन कॉलेज से प्राप्त अच्छा माहौल एवं संस्कार से निर्मित व्यक्तित्व हमेशा साथ रहता है। दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर समाज हित से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने एवं छात्रों को खेलकूद में अधिक सक्रिय रहना चाहिए। महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए उन्होंने समाज, राजनीति में वातावरण सुधारने की बात पर जोर दिया। काॅलेज में आॅडिटोरियम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। विशिष्ठ अतिथि भरत शर्मा ने छात्र जीवन में मौज मस्ती के साथ-साथ अपने भविष्य के प्रति सक्रिय एवं गंभीर रहने की छात्रों को सलाह दी। हिंडौली प्रधान ने कहा कि युवाओं से देश को बहुत उम्मीदें है तथा समाज एवं देश के विकास में युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए।

कांग्रेस जिला महामंत्री ने कहा कि आज कल की शिक्षा पद्धति में बहुत बदलाव आया है। युवा अपने कॅरियर के प्रति काफी सजग हो चुके हैं। पूर्व विधायक प्रेमी ने इस बात पर हताशा व्यक्त की कि सभी संसाधनों से लैस होने के बावजूद कॉलेज से प्रशासनिक, पुलिस सेवाओं तथा उच्च पदों पर युवाओं का चयन नगण्य रहा है। उपजिला प्रमुख ने छात्रों को कॉलेज में शिक्षा के प्रति अधिक सक्रिय रहने को कहा। इस मौके पर अतिथियों ने सर्वश्रेष्ठ छात्र मुकेश नागर एवं सर्वश्रेष्ठ छात्रा उमा पुरोहित सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. ललित भारतीय, डाॅ. पूर्णिमा दीक्षित, डाॅ. आशुतोष बिरला, डाॅ पदमचंद भाटी ने किया। अंत में छात्रसंघ परामर्शदाता डाॅ. राजीव शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बूंदी। समारोह में मौजूद व्याख्याता एवं विद्यार्थी।

बूंदी। वार्षिकोत्सव, पारितोषिक वितरण समारोह में मंचासीन अतिथि।

खबरें और भी हैं...