पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध स्कूली वाहनों पर हो कार्रवाई

अवैध स्कूली वाहनों पर हो कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियमोंको ताक में रखकर जिले भर में दौड़ाए जा रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने परिवहन विभाग में प्रदर्शन किया।

साथ ही अवैध रूप से चलने वाले ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग काे लेकर परिवहन निरीक्षक को ज्ञापन भी दिया। शहर अध्यक्ष सौरभ वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में अवैध रूप से चल रहे इन स्कूली वाहनों में बच्चों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया जाता है। इन वाहनों में सुरक्षा संबंधी उपाय भी नहीं होते, जिससे उनकी जान का जोखिम बना रहता है। कई वाहनों का संचालन घरेलू गैस सलेंडरों से किया जा रहा है। पूर्व में भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। साथ ही समय-समय पर चैकिंग अभियान चलाकर नियमों, सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप नहीं मिलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाए। इस पर परिवहन निरीक्षक ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसी तरह शहर की विकास नगर कॉलोनी के तीनों द्वारों पर खड़े रहने वाले ट्रकों की समस्या भी कार्यकर्ताओं ने परिवहन निरीक्षक के सामने रखी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलोनी के तीनों द्वाराें पर भारी वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहते हैं, जिनके कारण दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। वहीं आए दिन आवागमन बाधित होता रहता है। ऐसे में ट्रकों को यहां से हटवाया जाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाश नायक, विकास शर्मा, विवेक तारवान, विजय घेंघट, बादल गर्ग, आशीष शर्मा, शैलेंद्रसिंह चौहान, सुरेश सैनी, धनराज मीणा, राधाकिशन वर्मा, कार्तिक वर्मा, योगेंद्रसिंह नरुका, निक्की कुमावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

बूंदी। कार्रवाई की मांग को लेकर परिवहन निरीक्षक को ज्ञापन देते भाजयुमो कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...