हड़ताल को लेकर रायशुमारी
बूंदी| सातवेंवेतन आयोग सिफारिशों सुधार करने सहित मजदूर विरोधी मांगों को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से कर्मचारियों से मतदान के जरिये रायशुमारी कराई जा रही है। ये कार्य गुरुवार से शुरू हुआ जो शुक्रवार तक चलेगा। इसके तहत एक मत पेटी में कर्मचारियों से हड़ताल के संबंध में गुप्त मतदान करवाकर राय ली जा रही है। यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह हाड़ा ने बताया कि गुरुवार को वार्ड पार्षद हरिओम सैनी के सामने मतपेटी की सील लगाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष भूपेंद्रकुमार सोनी, सचिव गजेंद्रसिंह यादव सहित महेंद्रप्रसाद शर्मा, नरेंद्र गोस्वामी, विरेंद्रपाल सिंह, कन्हैयालाल कोली, बृजमोहन मौजूद थे।