पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां के साथ शादी से घर लौट रही युवती को कार सवार उठा ले गए

मां के साथ शादी से घर लौट रही युवती को कार सवार उठा ले गए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेट नाइट

शहरके लंकागेट स्थित एक शादी समारोह में खाना खाकर अपनी मां के साथ घर रही युवती का लग्जरी गाड़ी से आए 3-4 लोग अपहरण कर ले गए। देर रात तक पुलिस इसकी जांच में जुटी थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को लंकागेट स्थित कमल नायक की पुत्री का विवाह समारोह था, जिसमें गुरुनानक कॉलोनी निवासी पूजा नायक 26 पुत्री धर्मराज नायक मां के साथ शामिल होने गई थी। रात करीब 9:30 बजे घर आते समय तोतला भवन के सामने एक लग्जरी गाड़ी रुकी, जिसमें से 3-4 लोग बाहर निकले और युवती को खींचकर गाड़ी में बिठाकर ले गए। युवती के पिता ने कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवा दी। सीआई बदनसिंह मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। देर रात तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया था। उधर, युवती के परिजन सहमे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...