पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी आज, जिलेभर के मंदिरों में कार्यक्रम होंगे

बसंत पंचमी आज, जिलेभर के मंदिरों में कार्यक्रम होंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| बसंतपंचमी पर शुक्रवार को शहर सहित जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। नामदेव युवा संगठन की ओर से होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अध्यक्ष चेतन नामा ने बताया कि सुबह अाठ बजे बालचंदपाड़ा स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा डालने के साथ श्रमदान होगा। इसके बाद अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, दोपहर में संत नामदेव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। समाजबंधुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नामदेव छीपा समाज पंचायत बूंदी अध्यक्ष तेजमल डरेल, महामंत्री नीलकंठ बंदीवाल, संयोजक महावीर टटवाल गुरुवार देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।

खबरें और भी हैं...