- Hindi News
- National
- 111 केंद्रों पर 20 हजार देंगे परीक्षा, एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा अभ्यर्थियों को
111 केंद्रों पर 20 हजार देंगे परीक्षा, एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा अभ्यर्थियों को
राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा 13 फरवरी को आयोजित होने वाली पटवार भर्ती प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली हैं। भर्ती परीक्षाओं के लगातार आउट हो रहे पर्चे एवं परीक्षा में नकल पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। बूंदी जिले में परीक्षा के लिए 111 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 13 फरवरी शनिवार को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
जिले में करीब बीस हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा के दौरान नकल गिरोह पर पैनी नजर रखने के साथ ही इस परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाने के लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने इस संबंध में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं। हर परीक्षा कक्ष में एक की बजाय दो वीक्षक होंगे। इसमें एक सरकारी और एक प्राइवेट होगा। परीक्षा में परीक्षार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए उपखंड मुख्यालयों पर भी केंद्र आवंटित किए गए हैं। परीक्षा कक्ष में दो कर्मचारी नियुक्त होंगे। निजी स्कूलों में जो केंद्र होंगे, वहां एक कर्मचारी अनिवार्य रूप से राजकीय सेवा का होगा। हर 5 परीक्षा केंद्रों पर एक सतर्कता दल होगा। उधर, परीक्षा को लेकर को एडीएम रामजीवन मीणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई थी। इसमें एडीएम ने निर्देश दिए कि केंद्राधीक्षक तथा परीक्षा संबद्ध कार्मिक सावधानीपूर्वक कार्य करते हुए परीक्षा को संपन्न कराए। एडीएम ने रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसों का पर्याप्त इंतजाम हो तथा परीक्षार्थी यात्रा के दौरान छतों पर नहीं बैठे इसकी सुनिश्चितता की जाए। एडीईओ ऋषिराज शर्मा ने केंद्राधीक्षकों को पावर पाइंट प्रजेन्टेंशन के माध्यम से परीक्षा आयोजन के लिए तैयार की गई मार्गदर्शिका की जानकारी दी। बैठक में सेवानिवृत एएसपी एनएल पवन ने कहा कि निष्पक्ष निर्बाध परीक्षा संपन्न करवाना सभी कर्तव्य है। बैठक में एसीईओ ज्ञानचंद, डीईओ पारसचंद जैन मौजूद थे।
परीक्षा से एक घंटे पूर्व प्रवेश
परीक्षाके लिए एक घंटे पहले परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश लेना होगा। परीक्षा के दौरान बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र अभ्यर्थी को साथ लाना होगा। इसके अलावा रंगीन फोटो, पहचान का एक अतिरिक्त फोटो युक्त दस्तावेज, आधार कार्ड, पैनकार्ड और वोटर आईडी के साथ पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन,हार्ड बोर्ड,गत्ता एवं क्लिप बोर्ड भी ला सकते हैं।
नकलरोकने के लिए ये किया
{पेपरआउट, नकल रोकने की पुख्ता व्यवस्था के तहत पेपर खोलते समय वीडियोग्राफी होगी।
{परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक सतर्कता दल का गठन होगा। लगभग प्रत्येक पांच परीक्षा केंद्रों पर एक सतर्कता दल की भी नियुक्ति की जाएगी।
{परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की स्टेशनरी यथा-कागज का टुकड़ा, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, केलकुलेटर, स्केल, पेन ड्राइव, रबर, लॉग टेबल, स्कैनर, हैंड बैग, घड़ी, पर्स नहीं ले जा सकेंगे।
^परीक्षार्थियों के आवागमन की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बसें लगाई जाएगी। परीक्षार्थियों को चाहिए कि वे बस के अंदर ही सफर करें। जिले में 111 केंद्रों पर 20 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। ज्ञानचंदरैगर, एसीईओ जिला परिषद, बूंदी