पानी के लिए आमरण अनशन पर बैठे 3 किसानों की तबीयत बिगड़ी
खटकड़। अनशनकारियों का स्वास्थ्य जांचते चिकित्सक।
खटकड़| नहरीपानी की मांग को लेकर किसानों का आमरण अनशन तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे किसानों ने बताया कि फसलों को बचाने के लिए अनशन कर रहे है। जबकि, प्रशासनिक अधिकारी, सीएडी के आला अधिकारियों जनप्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गुरुवार को खटकड़ स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. योगेंद्र साहू ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएडी के एईएन कन्हैयालाल मीणा ने बुधवार को ठोस आश्वासन देकर गुुरुवार को पानी पहुंचाने के लिए कहा था, लेकिन आश्वासन कोरा साबित हुआ। राजस्थान विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा ने बताया कि टेल क्षेत्र में समय पर नहरी पानी पहुंचाने की विभाग की जिम्मेदारी बनती है। मैं बुधवार दोपहर चार बजे गुरुवार अलसुबह धरना स्थल पर जाकर किसानों से मिला हूं। साथ ही जयपुर सीएडी कमिश्नर से बात की है। राजनैतिक पार्टियां मुझे यहां का व्यक्ति ही नहीं मानती है।
36में से 3 की तबीयत बिगड़ी
मंडीत्याचौराहे पर चल रहे किसानों के आमरण अनशनकारियों की संख्या में निरंतर वृद्वि हो रही है। गुरुवार को 36 किसान अनशन पर बैठे। इसमें से अनशन कर रहे किसानों की तबीयत बिगड़ने के चलते तीन किसान बद्रीलाल मीणा, जगदीश मीणा हीरालाल मीणा की को बूंदी रैफर किया गया।
^नहरीपानी से वंचित आमरण अनशन कर रहे किसानों की सुध लेने बुधवार सीएडी एईएन को भेजा था। शीघ्र ही नहरी पानी पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। ओमबिरला, सांसद कोटा-बूंदी