पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद बिरला कल गांवों में सुनेंगे समस्याएं

सांसद बिरला कल गांवों में सुनेंगे समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| सांसदओम बिरला शनिवार को नैनवां पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचकर सरकारी, धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होगे। इस दौरान वे ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा भी करेंगे। प्रवक्ता जीवनधर जैन ने बताया कि सांसद बिरला शनिवार सुबह 11 बजे नैनवां के केदारा की झोंपड़ियां, 11.30 बजे संग्रामगंज में ग्रामीणों से मिलेंगे। दोपहर 12 बजे पीपरवाला में जनसहयोग से धार्मिक स्थान पर निर्मित चारदीवारी का लोकार्पण करेंगे। एक बजे खजूरा, 2 बजे खजूरी में ग्रामीणों से मिलेंगे। दोपहर 3 बजे बावड़ी गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन, पेयजल टंकी का लोकार्पण करेंगे। शाम 4 बजे नाहरगंज में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। 5 बजे बालापुरा में सहकारी गोदाम का लोकार्पण, 6 बजे जरखोदा में किसान सेवा केंद्र का शिलान्यास करेंगे।

खबरें और भी हैं...