पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 शिक्षक राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित

5 शिक्षक राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| गायत्रीपरिवार की ओर से जिले के पांच शिक्षकों का 16 फरवरी को बांसवाड़ा में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सम्मान किया जाएगा। मुख्य ट्रस्टी कृष्ण गोपाल कमल ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, गायत्री परिवार के कार्यक्रम को लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर यह सम्मान किया जा रहा है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राउमावि गोठड़ा के प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश राठौर, राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय जावटीकलां के व्याख्याता नवनीत जैन, राउमावि अलोद के वरिष्ठ अध्यापक राकेशकुमार शर्मा, राउमावि खीण्या के मोहनलाल चंदोलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चड़ी के प्रधानाचार्य रमेश सिंह गुर्जर शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...