पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ आज
बूंदी|बसंत पर्वके दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार सुबह आठ बजे गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा, जिसे शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि संपन्न कराएंगे। इसी क्रम में गुरुवार को सुबह सामूहिक साधना एवं शाम को दीप यज्ञ हुआ। मुख्य ट्रस्टी कृष्णगोपाल कमल ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं जिला समन्वयक पवन अग्रवाल, महिला समन्वयक उषा शर्मा, युवा समन्वयक रोडूलाल वर्मा ने संभाली। उधर, बालचंदपाड़ा स्थित मंशापूर्ण गणेश मंदिर में बसंत पंचमी पर सांई महोत्सव के तहत दोपहर दो से शाम 6.30 बजे तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। राजकुमार बैरागी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में भजन संध्या, महाआरती, प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा। उन्होंने धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया।