क्षत्रीय राजपूत समाज का विवाह सम्मेलन आज
बूंदी| क्षत्रिय(राजपूत) समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 12 फरवरी, शुक्रवार को ईश्वरीसिंह खेल संकुल में आयोजित होगा, जिसमें 119 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष विजयबहादुर सिंह सोलंकी, मीडिया प्रभारी पृथ्वीसिंह राजावत ने बताया कि सुबह 9 बजे बालचंदपाड़ा स्थित मंशापूर्ण गणेश मंदिर से निकासी, तोरण शोभायात्रा रवाना होगी, जो चौमुखा बाजार, इंद्रा मार्केट, कोटा रोड, खोजागेट होते हुए विवाह स्थल पर पहुंचेगी। शोभायात्रा में समाज के सभी पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।