- Hindi News
- निशक्तजनों की बैठक में अहम िवषयों पर हुई चर्चा
निशक्तजनों की बैठक में अहम िवषयों पर हुई चर्चा
बूंदी| विकलांगसहायता समिति की ओर से बाग के गणेश मंदिर पर निशक्तजनों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भवानीसिंह सोलंकी ने की।
अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि बैठक में निशक्तजनों के सहायतार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निशक्तजनों में आत्मविश्वास होना जरूरी है। विकलांग सेवा ईश्वर सेवा है। विकलांगों के लिए जो भी सहायता राशि देना चाहता है वह थाने के सामने कार्यालय देवलाल सैनी की दुकान पर आकर दे सकता है और रसीद प्राप्त करें।