- Hindi News
- दो सड़क हादसों में 2 की मौत, एक जना हुआ घायल
दो सड़क हादसों में 2 की मौत, एक जना हुआ घायल
अलग-अलग सड़क हादसे में ट्रक के खलासी और बाइक सवार युवक की मौत हो गई, ट्रक का चालक घायल हो गया
भास्करन्यूज|पेंच की बावड़ी
बासनीके समीप फोरलेन पर बुधवार सुबह चार बजे सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में पीछे से ट्रक के घुस जाने से ट्रक के खलासी की मौत हो गई। चालक गंभीर घायल हो गया। ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस के अनुसार बासनी के समीप बूंदी से देवली की ओर जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े एक ट्रॉले के पीछे जा घुसा। इस हादसे में खेजरपुर थाना रायपुर झालावाड़ निवासी खलासी धनराज (35) पुत्र हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक भगवानसिंह को गंभीर घायल होने पर एंबुलेंस से हिंडौली अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बूंदी रैफर कर दिया गया। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शादीमें गए युवक की हादसे में जान गई
देईक्षेत्रके डोडी गांव में मोड़ के पास मंगलवार रात को दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पांडुला निवासी युवक सुरेश मीणा (19) पुत्र रामेश्वर बाइक से शुक्रवार को डोडी गांव में एक शादी में शरीक होकर वापस अपने गांव पांडुला रहा था। इसी दौरान डोडी गांव के समीप मोड़ के पास सामने से रही बाइक से भिड़ंत हो गई और सुरेश घायल हो गया। ग्रामीण घायल सुरेश को देई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रैफर कर दिया। वहां मंगलवार देर रात निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सुरेश के शव का बुधवार को देई स्थित नए बस स्टैंड पर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने दूसरी बाइक के नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया है। डोडी सरपंच शांतिलाल मीणा ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता कोष से राशि दिलवाने की मांग की है।