वेलेंटाइन डे का करेंगे विरोध
बूंदी. वेलेंटाइन डे को लेकर शिवसेना, युवा सेना की बैठक बुधवार को कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव संजय पांडे ने कहा कि 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे का विरोध किया जाएगा।
साथ ही पुतला दहन भी होगा। व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि वे वेलेंटाइन डे से संबंधित सामग्री नहीं बेचे।
साथ ही मेरिज गार्डन होटलों के संचालकों से भी कहा गया है कि वे इससे संबंधित कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होने दे। बैठक में मंडल प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, युवा सेना जिला प्रमुख रणजीतसिंह आदि मौजूद थे।