पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक नियुक्त

परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक नियुक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| माध्यमिकशिक्षा बोर्ड की परीक्षा 12 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिले में 104 परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पारसचंद जैन ने बताया कि केंद्राधीक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला 18 फरवरी को सुबह 10 बजे तालेड़ा सीनियर सैकंडरी स्कूल में रखी गई है। नियुक्त केंद्राधीक्षक अपने आदेश कार्यालय से प्राप्त कर सकेगें। केंद्राधीक्षक आमुखीकरण में अपने साथ मांग पत्र टेंट, कनात पर्दे, फर्नीचर, फील्ड सुपरवाइजर आदि की सूचना साथ लेकर आएं।

केंद्राधीक्षकों को आवश्यक एवं अद्यतन जानकारी का प्रशिक्षण संदर्भ व्यक्ति लाखेरी प्रधानाचार्य सच्चिदानंद शर्मा, सुमेरगंजमंडी प्रधानाचार्य पीयूषकुमार शर्मा द्वारा दिया जाएगा।

डीईओ ने बताया कि परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे का रखा गया है।