रंगारंग प्रस्तुतियां दी
बूंदी| सर्वोदयएजूकेशन ग्रुप के बीएड के विद्यार्थियों ने ओपन एयर स्पंदन-2015 के तहत रंगारंग प्रस्तुतियां दी। यहां विचित्र वेशभूषा, एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य, लघु नाटक, मूकाभिनय की प्रस्तुति दी गई। प्रेरणा नामा, प्रतिभा यादव, नाजिया ,खुशबू शर्मा, सीमा सौगाणी ने नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक पंकजसिंह, सहसंयोजक मधु सुदन शर्मा, विशिष्ट अतिथि कृष्णकांत राठौर ने दीप प्रज्जवलित कर की। अध्यक्षता शिल्पा शर्मा ने की। निर्णायकों की भूमिका सविता लौटी,वंदना शर्मा, हरिओम शर्मा ने निभाई।