तृणमूल कांग्रेस की बैठक आयोजित
बूंदी. तृणमूलकांग्रेस पार्टी की बैठक संभागीय सचिव सतीश जोशी की अध्यक्षता में नैनवां रोड स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में आयोजित हुई। जोशी ने कहा कि सरकार से पेयजल, पोषाहार की मांग की गई। बैठक में रामपाल शर्मा, महावीर सुमन, रामलाल पटेल, सुरेश मीणा, सत्यनारायण नामा, भीमराज मीणा, श्योजीलाल मीणा आदि मौजूद थे।