कलाल समाज की बैठक हुई
बूंदी. हेहयक्षत्रिय कलाल समाज की बैठक जिलाध्यक्ष शंभूलाल पारेता की अध्यक्षता में एक होटल में आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए। शहर अध्यक्ष राधेश्याम मेवाड़ा ने कहा कि जल्द ही समाज में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनीष मेवाड़ा, चंद्रमोहन मेवाड़ा, बंशीधर पारेता, रामकुमार पारेता, जगदीश पारेता, गाेकुल , भंवरलाल सहित कई लोग मौजूद थे।
नमाना। कलाल समाज की बैठक में मौजूद समाजबंधु।